उत्तरप्रदेशशिक्षा

प्रकाशनार्थ- दशहरा उत्सव पर नौनिहालों ने प्रस्तुत की झांकी

  1. बलिया – बुराई पर अच्छाई के विजय के उत्सव दशहरा के उपलक्ष्य में जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों में अग्रणी सनबीम स्कूल में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में स्कूल के केजी 2 के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी तथा महिषासुर मर्दन की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। क्लास 1 और 2 के बच्चों नें सीता स्वयंवर,राम वन गमन,रावण वध आदि का मंचन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ अर्पिता सिंह ने मां को चुनरी अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं समापन पर दशहरा के महत्व पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था तथा मां दुर्गा ने नौ रात्री तथा दस दिन के युद्ध में अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसलिए यह त्यौहार समूचे भारतवर्ष में बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा द्वितीय के बच्चे अल्सिका और सक्षम ने किया तथा संयोजन एडमिन संतोष चतुर्वेदी कोआर्डिनेटर निधि सिंह ने किया।इस अवसर पर पूजा चौहान, अंजलि सिंह,सभ्या सिंह, सुष्मिता सिंह,रेखा उपाध्याय, मिस्टर कृष्णा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button