सलेमपुर – नगर क्षेत्र मझौली राज के बड़वा टोला निवासी कुंदन साहनी पुत्र राजेश साहनी जो प्रयाग में कमरा लेकर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करते थे,विगत दिनों भोजन बनाते वक्त आग से बुरी तरह झुलस गये। जिन्हें आनन-फानन में एक नीजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जिसकी सूचना प्राप्त होने पर शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने तत्काल अपने एक प्रतिनिधि द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।और कहा कि छात्र के इलाज के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। आर्थिक सहयोग मिलने के बाद परिजनों ने स्वामी आनंद स्वरूप का आभार जताया।
Back to top button